हिमाचल के खनियारा में बनेगा फूड क्राफ्ट संस्थान
इस अवसर पर धूमल ने कहा कि यह संस्थान आतिथ्य उद्योग में एक अग्रणी संस्थान होगा, जो इस उद्योग को श्रमशक्ति उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान फूड क्राफ्ट संस्थान कुफरी के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का दूसरा संस्थान होगा। उन्होंने कहा कि इसमें आगामी शैक्षणिक सत्र से 120 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिसर का निर्माण कार्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के खुल जाने से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।
धूमल ने कहा कि देश में 2.03 लाख प्रशिक्षित श्रमशक्ति की आवश्यकता है, इसलिए और अधिक ऐसे संस्थान खोलने की जरूरत है। इससे पहले पर्यटन सचिव मनीषा नंदा ने प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस मौके पर परिवहन मंत्री किशन कपूर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, विधायक डा़ राजन सुशांत, निर्वासित तिब्बती सरकार के उपाध्यक्ष ग्यारी डोलमा, हिमुडा के अध्यक्ष गणेश दत्त, मण्डलायुक्त डा़ ए.जे.वी़ प्रसाद, उपायुक्त कमलेश पंत, पुलिस अधीक्षक डा़ अतुल फुलजले, संयुक्त निदेशक पर्यटन मनोज शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications