ईयू ने की ओबामा के संरक्षणवाद के विरोध की तारीफ
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क को मंगलवार रात दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि वे अमेरिकी कांग्रेस के उन संकेतों से चिंतित हैं जो अमेरिका, ईयू और अन्य देशों के बीच कारोबारी लड़ाई का कारण बन सकते हैं।
ओबामा ने एबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, "मुझे लगता है कि यह बाई अमेरिकन (अमेरिकी वस्तुएं खरीदें) जैसे प्रावधानों का वक्त नहीं है। अभी ऐसा करना गलती होगी।" उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जबकि दुनिया भर में कारोबार धीमा पड़ रहा है, ऐसा करना उचित नहीं होगा।
ईयू की व्यापार आयुक्त कैथरीन एश्टन ने कहा कि उन्हें ओबामा की टिप्पणियों से प्रोत्साहन मिला है।
एश्टन ने कहा, "वह भी वैसा ही महसूस कर रहे हैं जैसा हम। आर्थिक दिक्कतों के बीच व्यापार को जारी रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह समस्या को हल करने का जरिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications