'लवलीन मामले में किसी को क्लीन चिट नहीं'
वर्मा ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "मैंने किसी को भी इस मामले में क्लीन चिट नहीं दी है। मैंने इस मामले की विस्तृत जांच नहीं की थी। मैंने तो बस प्रारंभिक जांच की थी।"
उन्होंने कहा कि राज्य सतर्कता आयोग इससे पहले कि इस मामले की जांच करता, इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हवाले कर दिया गया। सीबीआई ने तो पहले इस मामले को लेने से इंकार कर दिया लेकिन कोझिकोड़ स्थित एक अखबार के संपादक ने जब इस मामले में केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो फिर अदालत ने मामले की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए।
बहरहाल, वर्मा के इस रहस्योद्घाटन से विजयन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पहले से ही उन्हें इस मामले में पार्टी के अंदर विरोधों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उनका बचाव करने की कोशि जरूर कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications