एमटीएनएल ने दिल्ली में 3जी सेवा शुरू की
एमटीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आऱ एस़ पी सिन्हा ने यहां एक कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कंपनी अपने मौजूदा बुनियादी ढांचे की बदौलत करीब 150,000 उपभोक्ताओं को यह सेवा उपलब्ध कराने में सक्षम है। उन्होंने कहा, "हमने 3जी सेवा लांच करने पर 300-400 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।"
जादू को एक्टिवेट करने के लिए एक्टिवेशन शुल्क के तौर पर 500 रुपये से अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है, जबकि इसका मासिक किराया 599 रुपये है। एमटीएनएल के नेटवर्क पर प्रति मिनट 60 पैसे की दर से शुल्क लगेगा, जबकि अन्य नेटवर्क पर यह सेवा प्रति मिनट 1 रुपये की दर से उपलब्ध होगी।
लंबी दूरी के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कॉल का शुल्क बजट प्लान पर निर्भर करेगा। एमटीएनएल नेटवर्क पर वीडियो कॉल प्रति मिनट 1़80 रुपये की दर से किया जा सकेगा, जबकि दूसरे नेटवर्क पर यह 3 रुपये प्रति कॉल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications