शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 111 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' कारोबार के अंत में 110.97 अंकों (1.21 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,090.88 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 9,247.09 के ऊपरी और 9,017.08 के निचले स्तर को भी छुआ। सुबह कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 39.71 अंकों की तेजी के साथ 9,241.56 पर खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' में भी 23.00 अंकों (0.82 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को निफ्टी 2,780.05 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान निफ्टी ने 2,816.80 के सबसे ऊपरी और 2,754.85 के निचले स्तर को भी छुआ। कारोबार के आरंभ में निफ्टी पिछले बंद से 0.30 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 2,802.75 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 18.46 अंकों (0.65 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,842.10 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में 27.79 अंकों (0.85 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 3,245.30 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट वाहन, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी) आईटी और पूंजीगत वस्तुओं (कैपिटल गुड्स, सीडी) के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई।
वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.98 प्रतिशत, सीडी के शेयरों में 1.88 प्रतिशत, आईटी में 1.86 प्रतिशत और सीजी के शेयरों में 1.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1459 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। केवल 1001 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications