मध्य प्रदेश में 5 स्कूली बच्चे लापता
मिली जानकारी के अनुसार वरूण गांव की माध्यमिक शाला में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले पांच बच्चे बुधवार को स्कूल में पढ़ने तो आए मगर घर वापस नहीं पहुंचे। इनकी खोज खबर की गई तो बस्ते स्कूल में ही मिले।
वरूण थाने से मिली जानकारी के मुताबिक इन पांचों ही बच्चों को बुधवार की शाम को खरगोन में चल रहे नवगृह के मेले में गांव के कुछ लोगों ने घूमते हुए देखा था। इसके बाद इन बच्चों का कोई पता नहीं चला है।
खरगोन के पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि संभव है कि वरूण गांव से मेला देखने खरगोन आए पाचों बच्चे घर लौटने की बजाए कहीं घूमने निकल गए हों। पुलिस ने बच्चों के लापता होने की जानकारी मिलने पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि बच्चों को जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications