एक साथ आठ बच्चे को जन्म देने वाली मां विवाद के घेरे में
आलोचकों का कहना है कि इस महिला ने आठ बच्चों को एक साथ जन्म देने का जोखिम मोल लेकर मातृत्व से जुड़ी नैतिकता का घोर उल्लंघन किया है। उसने न सिर्फ अपने प्रति, बल्कि इन नवजात मासूमों के प्रति भी अपराध किया है। महिला के गर्भ में आठ भ्रूण डालने वाले चिकित्सक भी इसके दोषी हैं।
आलोचकों का मानना है कि बच्चा पैदा करने की जुनूनी इस महिला का इलाज मनोचिकित्सकों से कराया जाना चाहिए। पिछले सप्ताह एक साथ आठ बच्चों को जन्म देकर यह महिला अचानक सुर्खियों में आ गई। इस महिला की प्रसिद्धि को भुनाने के लिए टीवी चैनलों, प्रकाशकों आदि में होड़ लगी हुई है।
इस महिला पर एक से बढ़कर एक कमाऊ प्रस्तावों की बारिश हो रही है। उसे 20 लाख डॉलर के एक चैट शो में मातृत्व विशेषज्ञ के तौर पर शामिल किया गया है। उसे अमेरिका की महिलाओं के सामने आदर्श मां के तौर पर पेश किया जाएगा। नाडया ने अपनी कामयाबी को भुनाने के लिए एक स्टार प्रचारक की सेवा ली है।
नाडया की प्रचारक का नाम है जोएन किलीन, जिन्हें जनसंपर्क क्षेत्र का गहरा अनुभव है। किलीन कहती है, "नाडया अद्भुत महिला हैं। वह आदर्श मां हैं जिन्होंने एक साथ आठ शिशुओं को जन्म देने का जोखिम उठाया। वह दूसरों के लिए आदर्श हैं।"
आश्चर्य की बात यह है कि नाडया तलाकशुदा महिला हैं, लेकिन इन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र पर उनके तलाकशुदा पति माकरेस गुटिरेज का नाम न होकर डेविड सोलोमान नामक व्यक्ति का नाम लिखा है। यह युवक कौन है, इसका खुलासा होना बाकी है।
इंडो-एषियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications