भारत का श्रीलंका व लिट्टे से लड़ाई रोकने का आग्रह
मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा कि श्रीलंका सरकार और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) दोनों को उनके आग्रह पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार श्रीलंका की स्थिति को लेकर काफी चिंतित है।
चिदंबरम ने कहा कि भारत, श्रीलंका सरकार पर 48 घंटे तक सैनिक कार्रवाई रोकने के लिए दबाव डाल सकता है लेकिन लिट्टे की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि कार्रवाई आज भी जारी है। आज तक अभी लिट्टे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
चिदंबरम ने कहा कि दोनों पक्षों को हमारी अपील पर ध्यान देना चाहिए। लिट्टे को हथियार डाल देना चाहिए। श्रीलंका को भी शत्रुता त्याग देनी चाहिए। जब दोनों पक्ष साथ आएंगे तभी बात बनेगी।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की मौतों से हम सभी बहुत दुखी हैं और उनसे जो संभव होगा वह करेंगे।
लिट्टे कार्यकर्ताओं के तमिल शरणाíथयों के साथ तमिलनाडु में घुसने की संभावना के बारे में गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार को इस बारे में सतर्क किया है। भारत में लिट्टे एक प्रतिबंधित संगठन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications