मुंबई हमले पर पाकिस्तान से कोई जवाब नहीं मिला: गृह मंत्री
चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया, "हमें पाकिस्तान को दिए गए सबूतों पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।"
गृह मंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने इस संदर्भ में एक दूसरे से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया था तो उन्होंने कहा, "इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अब तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है।"
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने उसे दिए गए सबूतों पर हमसे अब तक किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं मांगा है।
चिदंबरम ने कहा, "पाकिस्तान के साथ हमारे कई तरह के गठजोड़ हैं। अगर पाकिस्तान की ओर से मुंबई हमले के संदर्भ में जवाब नहीं मिलता है तो यह गठजोड़ बेहद कमजोर हो जाएंगे और संभव है कि ये टूट भी जाएं।"
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications