तीसरे आर्थिक पैकेज सरीखी घोषणा माह के अंत तक संभव

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक सम्मेलन के ऐन पहले संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दिसम्बर से अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए दिए जा चुके दो प्रोत्साहन पैकेजों का जिक्र करते हुए पिल्लई ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि पहले के पैकेजों की तरह यह प्रोत्साहन पैकेज होगा लेकिन यह उसी तरह का होगा।"

उन्होंने नए पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि विभिन्न मंत्रालयों के बीच व्यापक चर्चा के बाद इस संबध में कोई घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक द्वारा अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उठाए गए कदमों का सकारात्मक असर आगामी जून से दिखाई पड़ने लगेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए गत सात दिसम्बर को 200 अरब रुपये और इस वर्ष दो जनवरी को 300 अरब रुपये का आर्थिक पैकेज जारी किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+