उप्र में पुलिसकर्मियों ने वसूली से इनकार पर युवक को गोली मारी
घायल युवक को कानपुर के मधुराज अस्पलात में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक डी.के.सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर कानपुर के स्वरूपनगर थाने में सिपाही अनिल यादव और राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलापुर थाना क्षेत्र के सुधवापुर गांव के 30 वर्षीय अरुण कुमार मिश्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सिकंदरा थाने में तैनात सिपाही अनिल यादव और राजेश कुमार ने बुधवार देर रात मोटरसाइकिल से आ रहे अरुण को अलियापुर मोड़ के पास रोककर पैसे मांगे। विरोध करने पर उन्होंने अरुण के कंधे और जांघ में गोली मार दी। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर पैसे लूटने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक आर.के.स्वर्णकार ने कहा कि कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अरुण का भाई विनय कुमार मिश्र दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड(एनएसजी) में कमांडो है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications