संयुक्त राष्ट्र का आयोग करेगा बेनजीर हत्याकांड की जांच: मून (लीड-2)
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरादारी द्वारा आयोजित भोज के दौरान मून ने कहा, "पाकिस्तानी सरकार और सुरक्षा परिषद से लंबे परामर्श के बाद मैंने जल्द ही बेनजीर की हत्या की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने का फैसला किया है। इस अयोग की अध्यक्षता कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति करेगा, जिसके नाम का ऐलान मैं जल्द करने जा रहा हूं।"
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि वह इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि बेनजीर की हत्या का मामला पाकिस्तानियों के लिए बहुत अहम है।
अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में चिली के दूत हेराल्ड मुनोज इस जांच आयोग की अध्यक्षता करेंगे। इस तीन सदस्यीय आयोग में इंडोनेशिया के डार उस्मान भी सदस्य होंगे।
उधर, दिवंगत बेनजीर के पति जरदारी ने कहा, "मैं संयुक्त राष्ट्र महासचिव के इस कदम के लिए उनका अपनी सरकार और पाकिस्तान की जनता की ओर से शुक्रिया अदा करता हूं। हमें उम्मीद है कि तीन सदस्यीय आयोग जल्द ही शहीद बेनजीर की हत्या की जांच का काम शुरू कर देगा। "
उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी में एक जनसभा के दौरान बेनजीर की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications