विमान में पतलून में छिपाए कबूतर

विमान में पतलून में छिपाए कबूतर

दुबई से ऑस्ट्रेलिया आने वाले एक शख़्स ने इसके लिए नायाब तरीका निकाला. उड़ान के दौरान उन्होंने दो कबूतरों को अपनी पतलून में छिपा लिया.

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक इस आदमी ने अपनी पतलून में दो ज़िंदा कबूतर छिपाए हुए थे या कहें कि लिफ़ाफ़े में उन्हें ठूँसा हुआ था. ये लिफ़ाफ़े उसने अपनी पतलून के अंदर रखे थे.

मेलबर्न में इस व्यक्ति के सामान में अधिकारियों को एक डिब्बे में दो अंडे भी मिले. वन्यजीवन, पौधों और खाद्य सामग्री के निर्यात को लेकर ऑस्ट्रेलिया में कड़े नियम हैं.

कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ये नियम बनाए गए हैं.

23 वर्ष के इस व्यक्ति को 10 साल तक की जेल हो सकती है. वन्यजीवन से जुड़े पक्षी-पौधों की तस्करी के लिए जेल की सज़ा के अलावा करीब 70 हज़ार डॉलर का हर्जाना भी भरना पड़ता है.

अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने इस व्यक्ति की मनी बेल्ट (जहाँ उसने पैसे रखे थे) से एक एगप्लांट भी बरामद किया.

उनके मुताबिक ये कबूतर उन पक्षियों की श्रेणी में नहीं आते जिन पर लुप्त होने का ख़तरा है. बरामद किए गए कबूतर, अंडे और बीज ऑस्ट्रेलिया की क्वारंटाइन सेवा को दे दिए गए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+