'रणनीतिक परमाणु प्रतिरोधक क्षमता' से लैस है चीन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हाल में प्रकाशित एक लेख में इन जनरलों ने कहा है कि परमाणु और परंपरागत दोनों ही तरह के प्रक्षेपास्त्रों से लैस होकर परमाणु शक्ति व्यापक बन गई है।
इस लेख के लेखक पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी की दूसरी आर्टिलरी कोर के कमांडर व परमाणु हथियारों के नियंत्रक जिंग झियुआन और सुरक्षा बलों के राजनीतिक विभाग के प्रमुख जनरल पेंग सियाफेंग हैं। यह लेख कुयूशि जनरल में छपा है।
यह जनरल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति का मुखपत्र है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और सरकारी अधिकारी लिखते हैं।
चीन के नेता डेंग जियाओ पिंग ने 1978 में कहा था कि नई विश्व व्यवस्था में चीन को अंतर्राष्ट्रीय जगत में अपना दर्जा और अहमियत रखने के लिए सक्षम परमाणु कवच की जरूरत है।
दोनों जनरलों ने कहा कि वे सीपीसी की केंद्रीय समिति और केंद्रीय सैन्य आयोग की नीतियों और दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications