जापान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों को घड़ियां भेंट कीं
न्यूयार्क, 4 फरवरी (आईएएनएस)। जापान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठकों में सदस्यों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सीको की घड़ियां तोहफे में दी हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा परिषद में जापान के राजदूत यूकिओ ताकासु ने मंगलवार को अपने 14 सहयोगियों को ये घड़ियां भेंट कीं। ताकासु ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनका लक्ष्य जापानी उत्पादों का प्रचार करना नहीं है।
उन्होंने कहा, "इस कदम का उद्देश्य कारगरता और तत्परता बढ़ाना है।" संयुक्त राष्ट्र राजनयिक अपनी लापरवाही के लिए प्रसिद्ध हैं। ताकासु ने हालांकि इन घड़ियों की कीमत नहीं बताई।
संयुक्त राष्ट्र में तोहफे स्वीकार करने की इजाजत है। ब्रिटेन ने पिछले साल सभी सदस्यों को छाते उपहार में दिए थे। अमेरिका चारों अन्य स्थायी सदस्यों के राजनयिकों को वाशिंगटन के दौरे पर भेजा था और चीन ने उनके लिए सुबह का नाश्ता आयोजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications