मिलीबैंड से मुलाकात के बाद हिलेरी ने 'विशेष संबंधों' की बात दोहराई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन के पिछले महीने अमेरिका की विदेश मंत्री बनने के बाद मिलीबैंड उनसे मुलाकात करने वाले पहले विदेशी मंत्री हैं। इस मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक- वाल्टर स्टेनमियेर ने भी भी हिलेरी के साथ अलग से मुलाकात की।
ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन के अनुसार हिलेरी ने कहा, "यह प्राय: कहा जाता है कि अमेरिका और ब्रिटेन के बीच विशेष संबंध है। मेरे दिमाग में भी यह बात है और यह संबंध बहुत भी रचनात्मक साबित हुआ है।"
मिलीबैंड और हिलेरी ने मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया, इराक और अफगानिस्तान में युद्ध, आतंकवाद, निर्धनता और जलवायु परिवर्तन जैसे विविध मुद्दों पर चर्चा की।
मिलीबैंड ने कहा कि हिलेरी के साथ उनकी बातचीत "परिणामों पर केंद्रित" थी और इस दौरान दो बेहद पुराने सहयोगी देशों के बीच विशेष संबंध को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications