नागपुर में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही भाजपा की इस बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव के अलावा श्रीलंका में तमिलों की समस्या पर प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "इस बैठक में भाजपा के देश भर के विधायक, सांसद और सभी स्तरों के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनाव की तैयारियां हैं। इसके अलावा बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव के अलावा श्रीलंका पर भी एक प्रस्ताव आ सकता है।"

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, "राजनीतिक प्रस्ताव में संप्रग सरकार के अब तक के कार्यकाल का हिसाब किताब किया जाएगा और उसकी असफलताओं को गिनाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकारी की नीतियों की भी बखिया उधेड़ी जाएगी।"

इस पदाधिकारी ने बताया कि आर्थिक मोर्चे पर संप्रग सरकार पूरी तरह विफल रही है। आर्थिक प्रस्ताव में सरकार की नाकामयाबियों व उसकी गलतियों का कच्चा चिट्ठा होगा। महंगाई बदस्तूर जारी है। अब तो आम आदमी की नौकरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+