बेनजीर हत्या मामले की जांच पर मून ले सकते हैं कोई निर्णय
अपने इस दौरे के दौरान जांच के मामले में अपने किसी निर्णय की घोषणा के पहले मून राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात करेंगे।
ज्ञात हो कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से निवेदन किया था कि वह स्वयं इस हत्याकांड की जांच कराए।
समाचार पत्र डान ने बुधवार को लिखा कि इसके बदले पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र को 50 लाख डॉलर की शुरुआती राशि अदा करेगा।
डान ने लिखा है, "हालांकि जांच की वास्तविक लागत बहुत अधिक होगी और उसे मित्र देशों द्वारा अदा किया जाएगा।"
अखबार के अनुसार एक तीन सदस्यीय आयोग जांच को अंजाम देगा। आयोग का प्रमुख कोई दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति होगा। जबकि इसके अन्य दो सदस्यों में एक इंडोनेशियाई व एक स्वीडिस नागरिक होंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि जांच आयोग, पाकिस्तानी गृह मंत्रालय व स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा संयुक्त राष्ट्र को उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications