स्पेन में 1 भारतीय गिरफ्तार, अल कायदा से संबंध अस्पष्ट (लीड-2)

भारत ने जंगीत सिंह नामक इस व्यक्ति से भारतीय राजनयिक के मिलने की मांग पहले ही कर दी है।

सिंह और अन्य 12 को मंगलवार को जाली दस्तावेजों के आरोप में गिरफ्तार किया गया और मेड्रिड की एक अदालत में पेश किया गया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि सिंह या अन्य गिरफ्तार लोगों का अल कायदा से संबंध है या नहीं।

इससे पहले यूरोप के मीडिया नेटवर्क में कहा गया था कि स्पेन पुलिस ने अल कायदा से कथित संबंधों के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया, इसमें कम से कम एक भारतीय है।

मीडिया नेटवर्क के अनुसार स्पेनी पुलिस ने जाली पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार भारतीय हो सकते हैं। बाकी लोग पाकिस्तान और नाइजीरिया से हैं।

स्पेन के बार्सिलोना और वेलेंशिया शहरों में मंगलवार को मारे गए छापों में ये गिरफ्तारियां की गई हैं। सूत्रों के अनुसार छापे की कार्रवाई स्पेन के अन्य हिस्सों और फ्रांस, ब्रिटेन, बेल्जियम, इटली और थाईलैंड तक विस्तृत हो सकती हैं।

जांचकर्ताओं के अनुसार स्पेन के विभिन्न शहरों से पासपोर्ट चुराकर उनको थाईलैंड भेजा जाता था। जहां से उनको यूरोप के अन्य पांच देशों में सीमा पार करने में सहायता के लिए अपराधी समूहों को भेजा जाता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सात लोगों को बार्सिलोना में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अन्य गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2004 में मेड्रिड में अल कायदा ने रेलगाड़ियों को निशाना बनाया था। इस आतंकवादी हमले में 191 लोगों की मौत हुई थी और 1,800 घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+