राउल कास्त्रो का रूस दौरा संपन्न, 30 समझौते पर हस्ताक्षर (लीड-1)
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार कास्त्रो ने रूस दौरे के दौरान 30 से भी अधिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसमें व्यापार, शिक्षा, खेल व पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग जैसे समझौते शामिल हैं।
इस दौरान कास्त्रो व रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने एक रणनीतिक समझौते पर भी हस्ताक्षर किया। इसके तहत क्यूबा को रूस निर्मित विद्युत उत्पादक, कृषि व निर्माण उपकरणों की खरीद के लिए 2 करोड़ डॉलर का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा रूस ने दो समुद्री तूफानों से बुरी तरह प्रभावित रहे क्यूबा में उत्पन्न खाद्य संकट से निपटने के लिए बुनियादी खाद्य पदार्थ मुहैया कराने का भी वादा किया है।
ज्ञात हो कि सितंबर 2008 में आए गुस्ताव व इके नामक तूफानों ने क्यूबा में भारी तबाही मचाई थी।
रूस के विदेश व्यापार बैंक वेशेकोनोम बैंक (वीईबी) की ओर से कहा गया है कि क्यूबा द्वारा टीयू-204सीई नागरिक कार्गो विमान व उपकरण की खरीदी हेतु कोष मुहैया कराने के लिए 4.45 करोड़ डॉलर की एक क्रेडिट लाइन खोल दी गई है।
कास्त्रो के रूस दौरे के दौरान 30 से भी अधिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें व्यापार, शिक्षा, खेल व पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग जैसे समझौते शामिल हैं।
पिछले शुक्रवार को बातचीत की शुरुआत करते हुए रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा था कि दोनों देश आपसी व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। फिलहाल दोनों देशों के बीच 23.9 करोड़ डॉलर का व्यापार है।
मेदवेदेव ने कहा कि कास्त्रों के इस दौरे से क्यूबा व रूस के बीच संबंधों का एक नया अध्याय शुरू होगा।
उधर कास्त्रो ने अपनी बातचीत को ऐतिहासिक व द्विपक्षीय संबंधों में एक यादगार घटना बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications