अमेरिकी महिला के साथ बलात्कार नहीं किया गया : मुंबई पुलिस

पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति, मंदिर में स्थित अतिथिगृह में उसके कमरे में जबरन घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।

दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक कटकडे ने आईएएनएस को बताया, "मामले की जांच जारी है। अभी तक की जानकारी से हम पूरी तरह स्पष्ट हैं कि यह बलात्कार का नहीं, बल्कि छेड़छाड़ का मामला है।"

इस्कान मंदिर के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी महिला के आरोप को बेबुनियाद बताया है और इसे मंदिर को बदनाम करने वाला एक प्रयास बताया है।

दूसरी ओर अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि दुर्घटना के दौरान जब मदद के लिए उसने आवाज लगाई और लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो हमलावर वहां से फरार हो गया।

पीड़िता उत्तर पश्चिम मुंबई के जुहू इलाके में स्थित इस्कान मंदिर के अतिथि गृह में पिछले चार दिनों से रुकी हुई थी। उसने पुलिस को हमलावर का विस्तृत हुलिया भी बताया है।

पुलिस के अनुसार बलात्कार के आरोप के बाद भी पीड़िता ने डॉक्टरी जांच से इंकार कर दिया।

अब पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+