अच्युतानंदन और विजयन विवाद पर माकपा पोलित ब्यूरो में चर्चा

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "दोनों नेताओं के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। इसलिए इस प्रकरण पर चर्चा के लिए आगामी 14 फरवरी को पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक बुलाई गई है।"

दोनों नेताओं के बीच तनाव किस कदर बढ़ गया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली स्थित केरल भवन में बुधवार की सुबह अच्युतानंदन के समर्थकों के एक समूह ने प्रदर्शन किया और विजयन विरोधी नारे लगाए। सिर्फ पांच मिनट तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विजयन को भ्रष्ट कहकर संबोधित किया।

उधर, अच्युतानंदन ने विजयन के नेतृत्व में आयोजित नव केरल मार्च में भाग लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने पार्टी की पोलित ब्यूरो के उस दावे को भी मानने से इंकार कर दिया कि विजयन के खिलाफ लगे आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच किसी राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा है।

उल्लेखनीय है कि विजयन पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+