राजपक्षे को लिट्टे पर विजय की आशा, पुडुचेरी में प्रदर्शन (लीड-1)

गाले में 61 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति और सेना के सर्वोच्च कमांडर राजपक्षे ने कहा कि उन्हें कुछ ही दिनों में आतंकवादियों की निर्णायक हार होने का विश्वास है जिसे कुछ लोग अजेय कह रहे थे।

राजपक्षे का बयान ऐसे समय आया है जब सरकारी सेना ने लिट्टे के मजबूत गढ़ों के अंदर घुसकर उसे पराजित कर दिया है और विद्रोहियों के खिलाफ करीब 95 प्रतिशत लड़ाई को समाप्त माना जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कोलंबो और गाले में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए।

उधर तमिलनाडु में पीएमके और एमडीएमके समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने बुधवार को श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विरोध प्रदर्शन किए।

राज्य के पुलिस महानिदेशक के. पी. जैन ने आईएएनएस को बताया कि पूरे राज्य से 500 से अधिक असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पुड्डचेरी में हड़ताल की वजह से सड़के वीरान रहीं। तमिल नेता पी. नेदुमारन ने आईएएनएस से कहा, "पुड्डचेरी में सरकार के दबाव और पुलिस की चेतावनी के बावजूद हड़ताल पूरी तरह सफल रही।"

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकारों ने तमिलों की भावनाओं की अनदेखी जारी रखी तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+