फुफेरे भाई ने किया बलात्कार, पिता ने की छेड़छाड़
इसके बाद पिता और भाई की हरकतों के बारे में लड़की ने जब मां को बताया तो वह आपा खो बैठी। इसके बाद लड़की को लेकर उसकी मां महिला थाने गई और मामला दर्ज कराया। बुधवार को महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ इलाके में रहने वाले अशोक कुशवाहा का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। लेकिन बच्चों का दोनों घरों में आना-जाना है।
एक दिन बेटी अपने पिता अशोक कुशवाहा के घर आई। वहां मौजूद फुफेरे भाई हृदेश ने उसके साथ अनाचार कर डाला। रिश्ते में भाई की इस हरकत से परेशान लड़की ने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता अशोक ने हृदेश को कुछ कहने के बदले बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
इसके बाद लड़की ने पूरे घटनाक्रम से मां को अवगत कराया और पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications