स्पेन में गिरफ्तार अल कायदा संदिग्धों में भारतीय भी शामिल : रिपोर्ट
यूरोप के एक मीडिया नेटवर्क के अनुसार स्पेनी पुलिस ने जाली पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ 11 अथवा 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार भारतीय हो सकते हैं। बाकी लोग पाकिस्तान और नाइजीरिया से हैं।
स्पेन के बार्सिलोना और वेलेंशिया शहरों में मंगलवार को मारे गए छापों में ये गिरफ्तारियां की गई हैं। सूत्रों के अनुसार छापे की कार्रवाई स्पेन के अन्य हिस्सों और फ्रांस, ब्रिटेन, बेल्जियम, इटली और थाईलैंड तक विस्तृत हो सकती हैं।
जांचकर्ताओं के अनुसार स्पेन के विभिन्न शहरों से पासपोर्ट चुराकर उनको थाईलैंड भेजा जाता था। जहां से उनको यूरोप के अन्य पांच देशों में सीमा पार करने में सहायता के लिए अपराधी समूहों को भेजा जाता था।
उल्लेखनीय है कि मार्च 2004 में मेड्रिड में अल कायदा ने रेलगाड़ियों को निशाना बनाया था। इस आतंकवादी हमले में 191 लोगों की मौत हुई थी और 1,800 घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications