नारायणन के बयान को गलत तरीके से लिया गया : पीएमओ

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों की जांच के संदर्भ में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम. के. नारायणन के अलग-अलग बयानों को लेकर उभरे मतभेद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह कहकर दूर करने का प्रयास किया है कि नारायणन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

पीएमओ ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, "नारायणन के जवाबों के चुनिंदा अंश निकालकर उसे गलत तरीके से पेश किया गया। इसके चलते उनके बयान को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।"

पीएमओ ने कहा, "नारायणन ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के दौरान साक्षात्कारकर्ता द्वारा पूछे गए कुछ विशिष्ट सवालों के संदर्भ में उन्होंने अलग-अलग जवाब दिए थे।"

उल्लेखनीय है कि नारायणन ने पिछले दिनों टेलीविजन चैनल सीएनएन-आईबीएन को एक साक्षात्कार दिया था। साक्षात्कार के बाद चैनल द्वारा जारी एक प्रतिलिप (ट्रांसक्रिप्ट) में कहा गया था, "ऐसा लगता है कि पाकिस्तान चीजों को गंभीरता से ले रहा है। एक जांच एजेंसी जिस प्रकार से जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है, ठीक उसी तरह पाकिस्तान कम से कम इस दिशा में आगे तो बढ़ रहा है।"

उधर, मुखर्जी का मुंबई हमले के संदर्भ में जो बयान लगातार आ रहा है वह नारायणन के इस बयान के बिल्कुल उलट है। मुंबई हमले की जांच को लेकर पाकिस्तान के रवैये की मुखर्जी लगातार आलोचना करते रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+