अवैध रूप से गाजा जाने पर मिस्र के राजनेता के खिलाफ सैनिक मुकदमा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिस्र की निलंबित लेबर पार्टी के प्रवक्ता मग्दी हुसैन को गाजा में एक सप्ताह बिताकर मिस्र लौटने पर पिछले शनिवार को हिरासत में लिया गया था।
हुसैन 1990 के दशक से लेबर पार्टी के समाचार पत्र अल-शाब के संपादक थे। अधिकारियों ने वर्ष 2000 में अखबार बंद कराने के साथ ही पार्टी की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी।
लेबर पार्टी की वेबसाइट पर एक लेख में हुसैन ने कहा कि उन्होंने गाजा में हमास के राजनीतिज्ञों और आतंकवादियों से भेंट की। इससे पहले हुसैनी ने कहा कि वे तीन बार राफा में वैधानिक रूप से प्रवेश करने की कोशिश में विफल रहे। इसके बाद उनके एक मित्र ने एक सुरंग के माध्यम से उनको गाजा में प्रवेश करने में सहायता की।
उल्लेखनीय है कि फिलीस्तीनी लोग इन सुरंगों के माध्यम से मिस्र से हथियारों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की तस्करी करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications