'हिलेरी सबसे पहले करेंगी एशिया का दौरा'

वाशिंगटन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने परंपराओं से हटते हुए यूरोप या मध्य पूर्व की यात्रा पर जाने की बजाय पहले आधिकारिक दौरे के लिए एशिया जाने की योजना बनाई है। यह बात मीडिया रिपोर्ट्स में कही गई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार को मीडिया की खबरों में कहा गया कि हिलेरी ने जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और संभवत: दक्षिण-पूर्व एशिया के किसी एक देश का दौरा करने की योजना बनाई है। खबरों में कुछ राजनयिकों के हवाले से यह भी कहा गया है कि हिलेरी का यह दौरा फरवरी के मध्य में हो सकता है और इससे जुड़े कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हिलेरी पहले अमेरिका आने वाले राजनयिकों से मुलाकात कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमियेर और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड से वाशिंगटन में मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+