प्रियंका ने हसीना और उनके परिजनों से मुलाकात की

ढाका, 4 फरवरी (आईएएनएस)। करीब चार दशक पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रियंका गांधी वाड्रा से भेंट की। प्रियंका ग्रामीण विकास परियोजनाओंको देखने के लिए बांग्लादेश दौरे पर हैं।

हसीना की पुत्री साइमा वाजेद पुतुल,उनके पति मशरूर हुसैन,उनकी पुत्रियों अमरीन और अलीजा तथा पुत्र जईफ ने प्रधानमंत्री के निजी निवास 'सुधा सदन' में मंगलवार शाम प्रियंका का स्वागत किया।

हसीना की लंदन स्थित छोटी बहन शेख रेहाना और गृह मंत्री तंजीम अहमद भी इस अवसर पर उपस्थित थे। समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार मुलाकात सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुई।

राजीव गांधी फाउंडेशन की न्यासी प्रियंका दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठनों में से एक बीआरएसी के निमंत्रण पर मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश पहुंची। बीएआरसी की शाखाएं अफगानिस्तान, पाकिस्तान और अफ्रीका में हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका के भाई और सांसद राहुल गांधी भी गत अगस्त में ग्रामीण विकास परियोजनाओं के अध्ययन के लिए बांग्लादेश के पांच दिवसीय दौरे पर आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+