मध्यप्रदेश में गरीबी ने ली 2 की जान, 4 की हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगंज थाने के सुन्दर नगर इलाके में रहने वाला शफीक मुहम्मद कबाड़ी का काम करता है। कुछ अरसे से उसकी वित्तीय हालत बहुत खराब है। एक तरफ परिवार का बोझ और दूसरी ओर बिगड़ती माली हालत से परेशान होकर शफीक ने अपनी चार बेटियों और पत्नी के साथ जान देने की कोशिश की।
पता चला कि उसने पहले चार बेटियों तथा पत्नी को जहर खिलाया और उसके बाद सभी पर धारदार हथियार से प्रहार करने के बाद खुद को भी मारने की कोशिश की। शफीक की दो बेटियों अमीना (19 वर्ष) और रुबीना (14 वर्ष) की मौत हो गई, दो अन्य बेटियों आईना (8 वर्ष) और आरुषि (3 वर्ष) तथा शफीक व उसकी पत्नी हमीदिया अस्पाताल में जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
भोपाल के पुलिस अधीक्षक जयदीप प्रसाद ने आईएएनएस को बताया है कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिससे पता चलता है कि शफीक ने यह कदम आर्थिक तंगी के चलते उठाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications