कम रफ्तार में वाहन चलाते हुए भी न भूलें सीट बेल्ट बांधना
दरअसल, जर्मनी के ऑटोमोबाइल संघ (एडीएसी) ने चेतावनी दी है कि वाहन चालक, खासकर कार चालक यह सोचकर सीट बेल्ट नहीं लगाने की गलती न करें कि कम रफ्तार में चलते हुए उन्हें गंभीर चोट नहीं लगेगी।
एडीएसी द्वारा कराए गए दुर्घटना परीक्षण से यह बात सामने आई है कि 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर भी सिर पर लगी चोट घातक हो सकती है, लिहाजा इस रफ्तार में भी सीट बेल्ट बांधना अनिवार्य है।
परीक्षण से पता चला है कि कम से कम रफ्तार में भी कार चालक को गर्दन, छाती, सिर और घुटनों में गंभीर चोट लग सकती है।
एसीएसी का मानना है कि कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्तियों के लिए भी सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है क्योंकि दुर्घटना की स्थिति में जब वे आगे की ओर आकर अगली सीट से टकराएंगे तो उन्हें तथा अगली सीट पर बैठे व्यक्तियों को गंभीर चोट लग सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications