ओबामा से खुश हैं दो-तिहाई अमेरिकी

वाशिंगटन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में हुए ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के विगत दो सप्ताह के कार्यकाल से दो-तिहाई अमेरिकी खुश हैं।

'गलप/यूएसए टुडे' के एक सर्वेक्षण में 64 प्रतिशत लोगों ने ओबामा की कार्यशैली को पसंद किया। 25 प्रतिशत ने उनके कामकाज को नापसंद किया तो 11 प्रतिशत लोगों ने इस संबंध में कोई राय नहीं दी।

टेलीविजन चैनल 'सीएनएन' के सर्वेक्षण निदेशक कीटिंग हॉलैंड ने कहा,"किसी भी राष्ट्रपति के लिए 64 प्रतिशत लोगों का समर्थन कुल मिलाकर ज्यादा ही कहा जाएगा। परंतु ओबामा शपथ लेने से पहले 84 प्रतिशत लोगों की पसंद थे। इसकी तुलना में यह नया आंकड़ा बेहद कम है।"

अमेरिका के कई पूर्व राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में शपथ ग्रहण करने के बाद गिरावट देखी गई थी। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश शपथ लेने से पहले 65 प्रतिशत अमेरिकियों की पसंद थे लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद ही फरवरी, 2001 में उनकी लोकप्रियता घटकर 57 प्रतिशत रह गई थी।

इसी तरह पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की लोकप्रियता फरवरी, 1993 में 67 प्रतिशत से घटकर 51 प्रतिशत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+