भारत ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा
रक्षामंत्री ए.के.एंटनी ने 11 वें एशियाई सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा,"ऐसे हमलों के अपराधियों और उनको नियंत्रित करने वालों के खिलाफ गंभीरतापूर्वक और दृढ़तापूर्वक कार्रवाई करना पाकिस्तान सरकार की जिम्मेदारी है।"
एंटनी ने कहा कि यह क्षेत्र और पूरी दुनिया के हित में होगा कि ऐसी हिंसा को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और आतंकवादी ढांचा नष्ट किया जाए।
भारत ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमले का आरोप पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर लगाया है। इस हमले में 26 विदेशियों सहित 170 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक घायल हुए थे।
भारत ने पांच जनवरी को मुंबई हमलों में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ होने के संबंध में सबूत सौंपे थे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को कहा था कि संघीय जांच एजेंसी ने इस दस्तावेज की जांच करके एक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। भारत को शीघ्र ही राजनयिक माध्यम से इस रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications