वकीलों की देशव्यापी हड़ताल से अदालतों में कामकाज प्रभावित

हड़ताली वकीलों की समन्वय समिति के प्रवक्ता राजीव खोसला ने बताया, "हमने जन-विरोधी और समाज-विरोधी संशोधनों (सीआरपीसी में) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल में 18 जिला अदालतों की बार एसोसिएशंस और विभिन्न उच्च न्यायालयों की 14 बार एसोसिएशंस हिस्सा ले रही हैं।"

खोसला ने कहा, "प्रस्तावित संशोधन अपराधियों के जहन से डर मिटा देगा और वे निजी लाभ के लिए इसके प्रावधानों का दुरुपयोग करेंगे।"

हड़ताल पर जाने का फैसला दिल्ली की बार एसोसिएशंस और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वकीलों की एसोसिएशंस की समन्वय समिति की पिछले सप्ताह हुई बैठक में लिया गया। वकील इसी तरह की हड़ताल 18 फरवरी को भी करेंगे।

विरोध प्रदर्शन के लिए वकील कार और बाइक रैली का आयोजन करेंगे। ये रैली तीस हजारी अदालत परिसर से अपराह्न् तीन बजे शुरू होगी और पटियाला हाउस अदालत परिसर तक जाएगी।

इस मामले पर दिल्ली और फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, हिसार, बुलंदशहर और अलवर के वकील तीन बार हड़ताल पर जा चुके हैं।

वकीलों की एसोसिएशंस ने राष्ट्रपति और गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित संशोधन वापस लेने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+