पूर्ण गोपनीयता की गारंटी वाला सर्च इंजन विकसित

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 1998 में स्थापित आईएक्सक्विक(डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू़आईएक्सक्विक़ कॉम) एक ऐसा मेटा-सर्च इंजन है जो अपने सर्च नतीजे उपलब्ध कराने के लिए दूसरे कई सर्च इंजन के सर्च नतीजों का इस्तेमाल करता है। यह सर्च सेवा 17 भाषाओं में उपलब्ध है।

इसके सीईओ राबर्ट बीन्स ने बताया, "आईएक्सक्विक पहला सर्च इंजन है जो आईपी पतों को स्टोर नहीं करता है। इसी में उपभोक्ताओं की इंटरनेट निजता की पूर्ण गारंटी का सूत्र छिपा है।"

उल्लेखनीय है कि मौजूदा सर्च इंजन इंटरनेट प्रोवाइडर(आईपी) एड्रेस को स्टोर करते हैं और इस तरह इंटरनेट अपराधियों को नेट उपभोक्ताओं की सर्च गतिविधियों का पता लगाने में आसानी हो जाती है।

इन नया सर्च इंजन अपने सर्वर से आईपी पतों और अनाम फाइलों को स्टोर नहीं करता। यह आईपी पतों और अनाम फाइलों को नष्ट कर देता है, ताकि साइबर अपराधी किसी उपभोक्ता की निजी इंटरनेट गतिविधियों का पता नहीं लगा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+