लिट्टे के राडार केंद्र पर भारी बमबारी (लीड-1)
राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी मीडिया केंद्र (एमसीएनएस) की ओर से कहा गया, "वायु सेना के हमले में लिट्टे के राडार केंद्र व एक कमांडिंग केंद्र को निशाना बनाया गया। हमले का केंद्र मुल्लइतिवु के उत्तर में 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। वायुसेना ने सफल हमले की पुष्टि की है।"
इसके पहले एमसीएनएस की ओर से कहा गया कि ब्रिगेडियर शवेन्द्र सिल्वा के नेतृत्व वाली सेना की 58 टुकड़ी ने मंगलवार सुबह पश्चिमी सुंदरपुरम में लिट्टे की दो किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर कब्जा कर लिया।
एमसीएनएस ने कहा कि लिट्टे की हवाई पट्टी लगभग दो किलोमीटर लंबी थी। इससे पूर्व सेना ने लिट्टे के छह हवाई पट्टियों पर कब्जा कर लिया था।
माना जा रहा है कि लिट्टे के पास चेक निर्मित जिन जेड-143 हल्के विमान हैं, जिसके जरिए पूर्व में सेना पर कई रात्रिकालीन हमले किए गए थे। अभी तक विमानों की संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है।
सेना ने पिछले हफ्ते कहा था कि देश में लिट्टे के 95 फीसदी ठिकानों पर कब्जा कर लिया गया है।
एक अलग रिपोर्ट में एमसीएनएस की ओर से कहा गया कि मंगलवार की सुबह सेना ने पश्चिमी विश्वमधु इलाके में स्थित लिट्टे के एक यातना गृह कम खुले जेल का भी पता कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications