आई.आई.टी. मंडी में कक्षाएं आगामी सत्र से शुरू होंगी
धूमल ने कहा कि आई.आई.टी मंडी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रमुख व्यावसायिक शिक्षा केन्द्र बन कर उभरेगा, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों में देश भर से विद्यार्थी आएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दल ने शहर के निकट कमांद में स्थायी अधोसंरचना सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्थान को अंतिम रूप दिया है। इसी दल ने प्रदेश सरकार द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र से राजकीय बल्लभ डिग्री कॉलेज मण्डी में विद्यार्थियों के पहले बैच को आरंभ करने के लिए अस्थाई स्थान के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है।
कालेज के शैक्षणिक खंड को आई.आई.टी कक्षाओं के उपयोग में लाया जाएगा तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मकैनिकल इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूट साईंस एवं इंजीनियरिंग में प्रत्येक डिग्री पाठ्यक्रम में 40 विद्यार्थियों की क्षमता के साथ कुल 120 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
प्रो़ धूमल ने कहा कि आई.आई.टी के स्थायी तौर पर स्थापित करने तक डिग्री कालेज के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम होटल-माण्डव, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विश्रामगृह इत्यादि को आई.आई.टी प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र में दिया जाएगा ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications