श्रीलंकाई तमिलों की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील है संप्रग : आडवाणी

श्रीलंका में तमिलों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए आडवाणी ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को एक बैठक की। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव थीरूनावकरसर, प्रदेश अध्यक्ष ला गणेशन और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शांताकुमारन नाम्बियार मौजूद थे।

बैठक के बाद एक बयान जारी कर आडवाणी ने कहा, "सपं्रग सरकार का श्रीलंका की मौजूदा स्थिति के बारे में जो रवैया रहा है, उसके कारण वहां रहने वाले तमिलों की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है।"

आडवाणी ने श्रीलंका में तमिलों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, "इसके लिए सरकार को उचित संस्थागत व्यवस्था करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि संयुक्त श्रीलंका के भीतर ही तमिल समुदाय को अधिक से अधिक शक्तियां प्रदान कर उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए श्रीलंका सरकार को कदम उठाने चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+