श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कोलंबो, 3 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी कोलंबों में बुधवार को आयोजित 61वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 11,000 से अधिक पुलिस व सेना के जवानों को तैनात किया गया है।
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय ननयक्कारा ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षा के विशेष उपाय किए गए हैं। कोलंबों में लगभग 10,000 पुलिस व 1,000 सेना के जवानों को तैनात किया गया है। समारोह यहां के गैले फेस ग्रीन में आयोजित किया जाएगा।
नौसेना की विशेष सशस्त्र नावें गैले फेस के सामने समुद्र में निगरानी के लिए मुस्तैद रहेंगी और वायुसेना कोलंबो के आसमान पर लगातार निगरानी करती रहेगी।
सरकारी समाचार पत्र डेली न्यूज ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि लिट्टे के किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए ये सारे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications