प्रियंका दो दिवसीय दौरे पर ढाका पहुंचीं
प्रियंका यहां चल रही ग्रामीण विकास योजनाओं का जायजा लेंगी। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
वेबसाइट स्टार ऑनलाइन के मुताबिक, "शेख हसीना के प्रधानमंत्री बनने के बाद बांग्लादेश का दौरा करने वाली वह भारत की पहली नामी गिरामी हस्ती हैं।"
विश्व की सबसे बड़ी गैर सरकारी संस्थाओं में शुमार की जाने वाली 'बीआरएसी' के आमंत्रण पर बांग्लादेश पहुंची प्रियंका शेख हसीना से भी मुलाकात करेंगी।
36 वर्षीय प्रियंका नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी फाउंडेशन की न्यासी हैं। उन्होंने मंगलवार को 'बीआरएसी' द्वारा सवार में चलाए जा रहे एक स्कूल का दौरा किया।
आगामी बुधवार को वे 'बीआरएसी' के अधिकारियों से वहां चल रहे स्कूली शिक्षा व स्कूली कार्यक्रमों के भारत में क्रियान्वयन की प्रक्रिया व संबंधित नियमों के बारे में चर्चा करेंगी। 'बीआरएसी' के संस्थापक अध्यक्ष फजले हसन से भी वे बुधवार को मुलाकात करेंगी।
उल्लेखनीय है कि प्रियंका के भाई व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने पिछले साल अगस्त महीने में बांग्लादेश का दौरा किया था और वहां की विकास योजनाओं का जायजा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications