छत्तीसगढ़ विधानसभा से 32 कांग्रेस विधायक निलंबित (लीड-1)

कांग्रेसी सदस्य पिछली आठ जनवरी को दंतेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा 17 जनजातियों की कथित हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या विधानसभा की किसी समिति द्वारा जांच कराए जाने की मांग कर रहे थे।

सदस्य हंगामा करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास जा पहुंचे। सदस्यों के इस आचरण पर विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने कांग्रेसी विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।

90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के कुल 38 विधायक हैं। छह विधायक सदन में अनुपस्थित थे।

विधायकों का यह निलंबन विधानसभा अधिनियम-250 के तहत किया गया है। निलंबित विधायकों में नेता विपक्ष रविंद्र चौबे, उप नेता विपक्ष रामपुकार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व उनकी पत्नी रेणु जोगी शामिल हैं।

दरअसल, कांग्रेस की ओर से मुद्दे पर चर्चा के लिए एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया गया। लेकिन राज्य के गृहमंत्री नानकीराम कंवर ने कहा कि पुलिस ने नागरिकों की हत्या नहीं की थी, बल्कि उसने नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस पर विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे।

इडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+