बालिका पिटाई मामला : पुलिस महानिदेशक ने जताया दुख (लीड-2) (संशोधित : महानिरीक्षक की जगह महानिदेशक)

लखनऊ, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में किलोखर गांव की आठ वर्षीया बालिका की 280 रुपयों की कथित चोरी के संदेह में निमर्म पिटाई करने के ओरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिसवालों के बालिका को बालों से पकड़ने, उसके कान मरोड़ने और उसकी पिटाई करने के पूरे वाकये को टेलीविजन कैमरे में कैद कर लिया गया।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने मंगलवार को कानपुर में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संवाददाताओं से कहा कि वे दुखी और आहत हैं। सिंह ने कहा कि उन्होंने इटावा पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया कि वे उनकी तरफ से पीड़ित परिवार से माफी मांगें।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

उधर, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) बृजलाल ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घटना में शामिल तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जरूरत पड़ी तो आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के समय मूकदशर्क बने रहे कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

इटावा के पुलिस प्रमुख के.एस. सिंह ने आईएएनएस से कहा कि जसवंतनगर के एसएचओ (स्टेशन हाउस अफसर) चंद्रपाल सिंह को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। घटना में शामिल इंस्पेक्टर श्याम लाल को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि बालिका के पास से कोई पैसा नहीं बरामद हुआ और उसे वापस घर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक जसवंतनगर थाना क्षेत्र के किलोखर गांव की यह बालिका सोमवार को कस्बे के नदी पुल पर लगने वाले मेले (बाजार) में गई थी। जहां एक दुकानदार ने उस पर 280 रुपये चुराने का आरोप लगाया। बाजार में ही मौजूद इंस्पेक्टर श्याम लाल बालिका को पकड़कर थाने ले आया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+