प्रणब ने जताई नारायणन से असहमति

पत्रकारों द्वारा एक टेलीविजन साक्षात्कार में नारायणन के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने अपनी जानकारी के आधार पर यह कहा होगा। परंतु सच्चाई यह है हमसे सबूत हासिल करने के बाद जांच के मामले में पाकिस्तान से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

रविवार को सीएनएन-आईबीएन पर एक साक्षात्कार में नारायणन ने कहा था कि पाकिस्तान मामले को गंभीरता से ले रहा है। कम से कम एक जांच एजेंसी से जिस प्रकार कार्रवाई की उम्मीद होती है, उस दिशा में पाकिस्तान आगे बढ़ रहा है।

नारायणन ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने मुंबई हमले के संबंध में भारत से मिले सबूतों के संबंध में कुछ प्रश्न भी पूछें, उनका भी उत्तर दिया जा चुका है।

वास्तव में मुखर्जी ने नारायणन के बयान का रविवार को ही खंडन कर दिया था, जब उन्होंने मुंबई हमलों के संबंध में राजनयिक रूप से पाकिस्तान से कोई भी उत्तर नहीं मिलने पर भारत की ओर से असंतोष प्रकट किया था।

पाकिस्तान सरकार द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग में अपने खिलाड़ियों के खेलने से रोकने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि वे राजनीति के बीच क्रिकेट को लाए जाने के खिलाफ हैं।

मुखर्जी ने कहा कि यह उनका निर्णय है। हम क्रिकेट में राजनीति नहीं लाते। यद्यपि कुछ दौरे भारत ने भी रद्द किए हैं।

पाकिस्तान ने सोमवार को यह कहते हुए अपने खिलाड़ियों के आईपीएल में भाग लेने पर रोक लगा दी थी कि दोनों देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए खिलाड़ियों का भारत में खेलना असुरिक्षत होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+