ईरान ने पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपित किया
तेहरान, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान ने मंगलवार को स्वदेश में निर्मित पहला उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया। यह जानकारी ईरान के सरकारी टेलीविजन ने दी।
समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती के अनुसार संचार और डिजिटल उपकरण युक्त शोध उपग्रह 'उम्मीद' को स्वदेश में निर्मित प्रक्षेपण यान 'साफिर' के माध्यम से कक्षा में स्थापित किया गया।
इस्लामी क्रांति की 30 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस प्रक्षेपण की योजना थी।
ईरानी अपग्रह तीन महीने तक कक्षा में रहने के बाद आंकड़ों के साथ धरती पर वापस लौटेगा, इससे वैज्ञानिकों को संचालन उपग्रह के निर्माण में मदद मिलेगी।
नवंबर 2008 में ईरान ने एक कैरियर राकेट कावशगर2 का प्रक्षेपण किया था। अपने अभियान को पूरा करने के बाद यह राकेट धरती पर वापस लौटा।
इस्लामी गणराज्य अंतरिक्ष में जानवरों को भी भेजने की योजना बना रहा है जिससे अंतरिक्षयात्रियों को भेजने का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
इस प्रक्षेपण से ईरान के लंबी दूरी के बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्रों की तकनीक के विकास को लेकर पश्चिमी देशों में चिंताएं बढ़ गई हैं। ईरान ने जोर दिया है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications