कर्मचारियों के समर्थन में वाम दलों का बुधवार को बिहार बंद का आह्वान
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव विजय कांत ठाकुर ने बताया कि चार फरवरी को सभी वामपंथी दल सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के विरोध में सड़क पर उतरेंगे।
मंगलवार को हड़ताली कर्मचारियों ने राज्यभर के जिला, अनुमंडल तथा प्रखंड मुख्यालयों में 'सरकार का पोल खोलो' अभियान के तहत आमसभा की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि बिहार बंद में आम लोगों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने सरकार से हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों से सम्मानजनक समझौता करने की अपील की। उन्होंने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में वामदलों द्वारा बिहार बंद का लोक जनशक्ति पार्टी तथा राष्ट्रीय जनता दल भी समर्थन कर रही है।
अराजपत्रित कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को सचिवालय में सन्नाटा छाया रहा वहीं जिला कार्यालय से लेकर प्रख्ांड कार्यालयों में भी सरकारी कार्य लगभग ठप्प रहा।
दूसरी ओर राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर हड़ताली कर्मचारियों को किसी राजनीतिक दल के बहकावे में नहीं आने की सलाह देते हुए अविलंब काम पर लौट आने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications