पाकिस्तानी सेना ने स्वात में 40 आतंकवादियों को मार गिराया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक सैन्य अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर मंगलवार को बताया कि ख्वाजाखेला उपजिले में तोपखाने और लड़ाकू हेलीकाप्टरों ने आतंकवादियों के कई ठिकानों को अपना निशाना बनाया।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के हवाले से पता चला है कि 30 से 40 के बीच आतंकवादी मारे गए हैं और घायलों की संख्या इससे काफी अधिक है।
रात भर चली कार्रवाई के बाद सुरक्षा बल आतंकवादियों के मजबूत गढ़ ख्वाजाखेला में आगे बढ़ गए हैं।
इस्लामाबाद से करीब 100 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित स्वात वर्ष 2007 तक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र था जब इस्लामी आतंकवादियों ने क्षेत्र में तालिबान जैसा शासन लागू करने के लिए सशस्त्र अभियान शुरू किया।
पाकिस्तान ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए हजारों सैनिकों को तैनात किया है। करीब दो वर्ष के संघर्ष के बाद भी क्षेत्र के करीब 70 प्रतिशत हिस्से पर इस्लामी आतंकवादियों का नियंत्रण कायम है। इस संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications