प्रसार भारती को 400 करोड़ आय की उम्मीद

doordarshan logo
नई दिल्ली, 2 फरवरी: निजी चैनलों की जोरदार प्रतिस्पर्धा के बावजूद राष्ट्रीय प्रसारण सेवा प्रसार भारती को चालू वित्त वर्ष के दौरान 400 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है जो पिछले साल से 13 फीसदी अधिक है।

प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय स्तरों पर दूरदर्शन टेलीविजन चैनल का प्रसारण करती है। इसके पास 2010 के कामनवेल्थ खेल प्रसारण के अधिकार भी है।

प्रसार भारती इस वक्त करीब 17,000 कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी एस लाली ने कहा कि हमारी आय बढ रही है।

हम इस वित्त वर्ष में 400 करोड़ रुपये से अधिक आय की उम्मीद कर रहे हैं जो पिछले साल 230 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि भले ही हमारी आय में मामूली बढ़त हो लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हम प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं।

कर्मचारियों की कमी के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे पास करीब 700 लोंगो की कमी है लेकिन इससे कामनवेल्थ खेल के कवरेज में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा हम मार्केटिंग के लिए उचित कदम उठा रहे हैं जिससे अधिक आय वसूली की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+