देश को 6,000 फारेंसिक एकाउंटेंट्स की जरूरत
नई दिल्ली, 2 फरवरी: सत्यम कंप्यूटर के लेखा घोटाले के बाद देश में फारेंसिक एकाउंटेंट्स की गंभीर कमी की बात सामने आई है।
एक नवीनतम रपट के मुताबिक कंपनियों की धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारत में 6,000 से ज्यादा फारेंसिक एकाउंटेंट्स की जरूरत है।
इंडियाफारेंसिक कंसल्टेंसी सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया है भारत में फारेंसिक एकाउंटिंग कौशल की काफी कमी है।
देश में निगमित धोखाधड़ी को रोकने के लिए कम से कम 6,000 फारेंसिक एकाउंटेंट्स की जरूरत है। इंडियाफारेंसिक कंसल्टेंसी के मुख्य कार्याधिकारी मयूर जोशी का कहना है सत्यम घोटाले के बाद निवेशकों की जरूरतों को देखते हुए फारेंसिक एकाउंटेंट्स की भारी मांग पैदा हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक देश में केवल 400 फारेंसिक एकाउंटेंट्स है जबकि धोखाधड़ी की वजह से भारत को करीब 40 अरब डालर का नुकसान होता है।
जोशी ने कहा एक फारेंसिक एकाउंटेंट 10 करोड़ डॉलर मूल्य की धोखाधड़ी का मामला देखता है। यदि ऐसे पेशेवरों की कमी बरकरार रही तो भारत में गंभीर धोखाधड़ी के मामलों में तेजी आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications