ईरान का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गाजा के पुनर्निमाण का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार फिलीस्तीनी आतंकवादियों के राकेट हमलों के जवाब में 27 दिसम्बर से 18 जनवरी तक करीब तीन सप्ताह चले इजरायली हमले में 1300 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हुई और 5300 घायल हुए। इससे पूरे गाजा पट्टी क्षेत्र में भारी विध्वंस हुआ।
सीरिया स्थित हमास के राजनीतिक नेता खालिद मेशाल के साथ तेहरान में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में रविवार को मुत्ताकी ने कहा कि गाजा के पीड़ित नागरिकों को राहत उपलब्ध कराना और यहूदी राज्य के हमले से क्षतिग्रस्त भवनों का निर्माण आवश्यक है।
मुत्ताकी ने गाजा पट्टी की घेराबंदी तुरंत समाप्त करने और मानवीय राहत सामग्री को भेजने के लिए गाजा बंदरगाह को खोलने को कहा।
मुत्ताकी ने अन्य देशों से गाजा के पुनर्निमाण के लिए अधिकतम प्रयास करने और हमास सरकार के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद उपलब्ध कराने को कहा।
उल्लेखनीय है कि हमास जून 2007 से ही गाजा का प्रशासन चला रहा है। इसने एक संघर्ष में राष्ट्रपति के समर्थक फतह आंदोलन को हराकर सत्ता पर नियंत्रण हासिल किया है।
उधर, फिलीस्तीनी केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुमान के अनुसार इजरायल के हमले से करीब दो अरब डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications