पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र अधिकारी अगवा
इस्लामाबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान सूबे से सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी को अगवा कर लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि अपहर्ताओं ने शरणार्थियों संबंधी संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग (यूएनएचसीआर)के स्थानीय प्रमुख के राजधानी क्वे टा स्थित घर से निकलते ही उनके वाहन का पीछा किया।
हमलावरों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के पाकिस्तानी चालक को गोली मारने के बाद उनका वाहन एक मकान की दीवार से जा टकराया। वाहन चालक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "बंदूकधारियों ने संयुक्त राष्ट्र अधिकारी को अपने वाहन में डाल दिया और वहां से चले गए।"
अपहरण की जिम्मेदारी तत्काल किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
बलूचिस्तान को बलूच कबायलियों की वजह से आतंकवाद की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कबायली ज्यादा प्रांतीय स्वायत्तता और क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों से होने वाले लाभ के ज्यादा हिस्से की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications